{"_id":"5f3c226c8ebc3e4ad6109be4","slug":"11-new-corona-patient-in-charkhidadri-charkhidadri-news-rtk569360185","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोर समेत 11 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोर समेत 11 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के 11 लोगों की मंगलवार को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक छह साल का किशोर भी शामिल है। 11 में से आठ संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार शाम तक ट्रेस कर लिया है जबकि तीन को ट्रेस करने के प्रयास जारी थे। ट्रेस किए गए आठ संक्रमितों में से सात शहर के और एक गांव का रहने वाला है।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने 11 पॉजिटिव मामले आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 232 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 153 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सोमवार को रेलवे रोड निवासी 23 वर्षीय महिला और छह साल के किशोर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चंचल तोमर ने बताया कि एमसी कॉलोनी निवासी एक 25 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा स्टेडियम रोड निवासी 46 वर्षीय महिला और 47 साल का पुरुष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये दोनों परिवार में पहले संक्रमित मिल चुके एक व्यक्ति के संपर्क में आए हुए हैं। घिकाड़ा रोड निवासी 28 साल का युवक, हीरा चौक निवासी 75 साल के बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि मकड़ाना गांव में भी 40 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि तीन संक्रमितों को ट्रेस करने के प्रयास जारी है और मंगलवार रात तक उन्हें ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि नए संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि उनके जल्द से जल्द सैंपल लिए जा सके।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए 9609 लोगों के लिए सैंपल
मंगलवार तक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट के लिए जिले से 9609 लोगों के सैंपल लिए हैं। इनमें से 232 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 9263 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1924 लोग होम क्वारंटीन हैं। मंगलवार को 10 लोग क्वारंटीन सेंटरों में तो 11 लोग कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहे। 114 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।