{"_id":"6a062873ce70d0fcb005a2f0","slug":"10th-district-level-taekwondo-championship-held-grewal-academy-emerged-victorious-charkhi-dadri-news-c-126-cdr1009-155183-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 10वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित, ग्रेवाल अकादमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 10वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित, ग्रेवाल अकादमी बनी विजेता
Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 15 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय ग्रेवाल ताइक्वांडो अकादमी में 10वीं चरखी दादरी जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 80 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया और खेल भावना का परिचय दिया।
चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव मित्तल बेरी ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता बच्चों को मेडल पहनाकर अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रतियोगिता के परिणामों में मेजबान ग्रेवाल ताइक्वांडो अकादमी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल कर चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं ज्ञान दर्शन स्कूल की टीम दूसरे स्थान पर रही और वीर इंटरनेशनल स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस खेल आयोजन के दौरान सुदेश कुमार बेरी, सत्यवीर दादरी, सावन शर्मा, सुनीता, राजबाला, मंजू बाला, शुभम शर्मा, कृष्ण कुमार, रितु डांगी और दिव्या सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
कोच ओमप्रकाश ग्रेवाल ने प्रतियोगिता के सफल समापन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि इस जिला स्तरीय चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब आगामी 28 से 30 मई तक पंचकूला में आयोजित होने वाली स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये खिलाड़ी राज्यस्तर पर भी अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेंगे।