{"_id":"6af61464688eb1dd2003b28f","slug":"107000-children-in-the-district-were-administered-deworming-medication-the-remaining-children-will-receive-it-on-the-19th-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1004-162878-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जिले के 1 लाख 7 हजार बच्चों को खिलाई पेट के कीडे़ मारने की दवा, शेष को 19 को दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जिले के 1 लाख 7 हजार बच्चों को खिलाई पेट के कीडे़ मारने की दवा, शेष को 19 को दी जाएगी
Fri, 13 Nov 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली देते कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सतबीर सिंह।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। बच्चों को पेट के कीड़ों के संक्रमण से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को जिलेभर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। अभियान के तहत 1 लाख 35 हजार 553 बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त 20 से 24 वर्ष आयु वर्ग की 11 हजार 535 युवतियों को भी कृमि मुक्ति दवा देने की योजना है। इनमें 1 लाख 7 हजार को वीरवार को दवा खिलाई गई है। शेष को 19 को खिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बौंद कलां खंड में 26,590, झोझू कलां में 28,892, गोपी में 33,073 और एमसीएच यूनिट में 13,680 बच्चों को दवा देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इन केंद्रों पर अब तक कुल 1,02,235 बच्चों को दवा दी जा चुकी है। वहीं डब्ल्यूआरए श्रेणी में 4,900 युवतियों को लाभ पहुंचाया गया है। अभियान से वंचित रहने वाले पात्र बच्चों को 19 नवंबर को आयोजित मॉपअप राउंड में दवा खिलाई जाएगी। विभाग अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य बच्चों के पेट में कीड़े पनपने से संक्रमण फैलने की उम्मीद बढ़ जाती है। जिसके कारण उनका समुचित विकास नहीं हो पाता।
साल में दो बार चलाया जाता है अभियान
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हर साल दो बार कृमि मुक्ति अभियान संचालित किया जाता है। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की गोली निशुल्क दी जाती है। पेट में कृमियों का संक्रमण होने से खून की कमी, कमजोरी, भूख में कमी और शारीरिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। नियमित रूप से कृमि मुक्ति दवा देने से इन परेशानियों का जोखिम कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
हर पात्र बच्चे तक दवा पहुंचाना प्राथमिकता
अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि पेट में कीड़े होने से बच्चों का स्वास्थ्य और पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। इसलिए अभिभावकों और शिक्षकों को इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए। वहीं कार्यवाहक सीएमओ डॉ. सतबीर सिंह ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार प्रत्येक पात्र बच्चे तक दवा पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। जो बच्चे किसी कारणवश गुरुवार को दवा नहीं ले पाए, उन्हें 19 नवंबर को मॉपअप राउंड में शामिल किया जाएगा।
वर्जन:
वीरवार को अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत संबंधित सीएचसी में विशेष स्टॉल लगा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई है। अभियान का समापन 19 नवंबर को किया जाएगा।