{"_id":"60e9f5548ebc3e49b85cd0cf","slug":"100-vacination-in-kapoori-and-ram-nager-charkhidadri-news-rtk617061619","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरी और रामनगर में भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरी और रामनगर में भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन
विज्ञापन
गोविंदपुरा और किष्कंधा के बाद कपूरी व रामनगर गांव में भी 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जिले के 24 गांव के बाद चार अन्य गांवों में 45 प्लस के सभी लोगों को भी वैक्सीन लगा दी गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने की है। इसके तहत दादरी जिले के चार गांवों में अब तक 100 फीसदी वैक्सीनेशन हो चुका है।
रामनगर गांव की कुल जनसंख्या 1020 है और कपूरी की 335 है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार रामनगर गांव में 18 वर्ष से ऊपर के 964 नागरिक हैं, जिनमें से 684 लोग 44 वर्ष तक की आयु के और 280 लोग उससे ज्यादा आयु के हैं। इनमें से 488 महिलाएं और 476 पुरुष हैं। गांव में 18 से 44 वर्ष तक के 349 पुरुष और 335 महिलाओं को वैक्सीन लगाई गई है। इससे अधिक आयु के 127 पुरुष व 153 महिलाओं को भी वैक्सीन लगा दी गई है। इसी प्रकार कपूरी गांव में 18 वर्ष से ज्यादा आयु के कुल 277 नागरिक रहते हैं, जिनमें से 216 लोग 44 साल तक के और 61 लोग उससे ऊपर की उम्र के हैं। इनमें 131 महिलाएं और 146 पुरुष हैं। कपूरी में 18 साल से ज्यादा उम्र के 117 पुरुष व 99 महिलाओं को और 45 वर्ष से अधिक आयु के 29 पुरुष व 32 महिलाओं का टीकाकरण कर दिया गया है।
28 गांवों में 45 प्लस आयुवर्ग के सभी लोगों का हो चुका टीकाकरण
लोगों के सहयोग और हेल्थ स्टाफ की मेहनत के चलते जिला के चार ओर गांव में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों का वैक्सीनेशन कर दिया गया है। अब जिला में कुल 28 गांव ऐसे हैं जहां पर 45 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को भी वैक्सीन लगा दी गई है। जिला के ढाणी फौगाट, मंदौली, कलियाणा और मौड़ी में यह लक्ष्य प्राप्त किया गया है। इससे पहले मंदौली, अचीना, खातीवास, सांवड, लांबा, मिसरी, ऊण, संतोखपुरा, गोठडा, महराणा, दातौली, नौरंगाबास राजपुतान, बादल, गुडान अहीर, रामपूरा, मांढी पिरानु, गोविंदपुरा, लोहरवाड़ा, दूधवा, नरसिंहवास, बरसाना, रासीवास, डोहकी और सांकरोड़ गांव में भी 45 वर्ष से अधिक आयु के शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विज्ञापन
दादरी जिले में टीकाकरण का 81 फीसदी लक्ष्य पूरा
आंकडों के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या लगभग 5,50,000 है। स्वास्थ्य विभाग के फार्मूले के अनुसार जिले में 3,33,000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। निर्धारित लक्ष्य के आधार पर जिला में अब तक 81 प्रतिशत हासिल हो चुका है। अब तक 2,70,000 अधिक लोग कवर हो चुके हैं।