फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   100 teams went door to door and applied anti-coronavirus vaccine to 35 thousand people

100 टीमें घर-घर जाकर 35 हजार लोगों को लगा चुकीं कोरोनारोधी टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
100 teams went door to door and applied anti-coronavirus vaccine to 35 thousand people
घर जाकर महिला को वैक्सीन की डोज देती स्वास्थ्य विभाग की कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। वैक्सीनेशन को और गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब डोर टू डोर मुहिम शुरू कर रखी है। इसके तहत 17 दिन से विभाग की 100 टीमें घर घर जाकर लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगा रही हैं। इस समय अवधि में टीमें करीब 35 हजार लोगों को कवर कर चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार टीमों ने 35 हजार में से करीब 33 हजार लोगों को पहली डोज और करीब दो हजार लोगों को दूसरी डोज दी है। अभी भी जिले में 2989 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पहली डोज भी नहीं ली है।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीमों को घर-घर भेजना शुरू किया है। इसके लिए सिविल अस्पताल के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। शहर के लिए 30 और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 70 टीमें बनाई हुई हैं और एक टीम में तीन कर्मचारी शामिल हैं। तीन नवंबर से ये टीमें घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की जानकारी ले रही हैं। साथ ही पहली और दूसरी डोज भी लोगों को घर बैठे दी जा रही है। डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि एक टीम एक दिन में करीब 20 लोग कवर कर रही है और पिछले 17 दिन से ये कार्य जारी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 366890 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जबकि लक्ष्य 387547 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का है। जिले में 2989 व्यक्ति ऐसे हैं, जिन्होंने कोरोना के टीके की एक भी डोज नहीं लगवाई है। अभी तक वैक्सीनेशन का 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 284610 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं जो करीब 77 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों के वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करेंगे अधिकारी, एडीसी ने दिए निर्देश
सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त मुनीष नागपाल ने ग्राम पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीसी ने कहा कि दादरी जिले में जल्द से जल्द शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कार्य पूरा करना है और इस कार्य में अधिकारी भी अपनी भूमिका निभाएं।
सोमवार को 1190 लोगों को लगाई वैक्सीन
सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने व्याप्त स्तर पर अभियान चलाकर टीकाकरण कार्य किया। एक दिन में विभाग ने 1190 लोगों को कवर किया। 212 लोगों को को-वैक्सीन जबकि 978 लोगों को कोविशील्ड की डोज दी गई। सोमवार को सबसे अधिक वैक्सीनेशन सिविल अस्पताल में हुआ और यहां 175 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई।

डोर टू डोर जाकर हमारी टीमें वैक्सीनेशन कार्य कर रही हैं। पिछले 17 दिनों में करीब 35 हजार लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। 30 नवंबर तक टीमें डोर टू डोर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाएंगी। मेरी अपील है कि जो लोग अभी तक वंचित हैं वो टीकाकरण अवश्य करवा लें।
डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ एवं वैक्सीनेशन इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed