{"_id":"664f854661ffd066e60edfce","slug":"100-meter-stretch-of-road-has-not-been-constructed-drivers-are-getting-worried-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-118073-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: सड़क के 100 मीटर टुकड़े का नहीं हुआ निर्माण, वाहन चालक हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: सड़क के 100 मीटर टुकड़े का नहीं हुआ निर्माण, वाहन चालक हो रहे परेशान
Thu, 23 May 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 23 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। एनएच-334 बी के 100 मीटर के टुकड़े का एनएचएआई अधिकारी अब तक निर्माण नहीं करवा पाए हैं। समसपुर टी-प्वाइंट के समीप सड़क का ये हिस्सा नहीं बनने से वाहन चालक परेशानी झेल रहे हैं। शाम के समय यहां से भारी वाहनों के आवागमन के समय जाम लगा रहता है। वाहन चालकों ने प्रशासन से सड़क के इस टुकड़े का निर्माण करवाने की मांग की है।
एनएच-334 (पिलानी-दिल्ली) दादरी शहर से होकर गुजरता है। जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचएआई के अधिकारियों ने महेंद्रगढ़ चौक से लेकर नेशनल हाईवे-152 डी फ्लाईओवर तक सड़क का पुनर्निर्माण करवाया है। निर्माण कार्य करीब तीन माह पहले पूरा हुआ है। इस दौरान पांच किलोमीटर लंबी सड़क में से 100 मीटर के टुकड़े का निर्माण उस दौरान नहीं करवाया गया। इसके बाद से यह हिस्सा निर्माण कार्य की बाट जोह रहा है।
एनएचएआई की ओर से जिस टुकड़े का निर्माण नहीं करवाया गया, वह समसपुर मोड़ के समीप है। शाम को भारी वाहनों का आवागमन होने से यहां जाम लगा रहता है। 10 मिनट की दूरी तय करने में वाहन चालकों को कई बार तो एक घंटे से अधिक समय लग जाता है। इन तमाम परेशानियों को देखते हुए वाहन चालकों ने अधिकारियों से सड़क के बचे टुकड़े का निर्माण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
दिनभर उड़ती है धूल, ग्राहकी हो रही प्रभावित
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि करीब तीन माह से वे सड़क के इस टुकड़े का निर्माण होने का इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे। इसके चलते उनका इंतजार लंबा खींचता चला जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि सड़क का निर्माण न होने से दिनभर यहां धूल उड़ती है, जिससे ग्राहकी प्रभावित होती है।
आए दिन हो रहे हादसे
स्थानीय दुकानदार संजय कुमार, सतबीर लोहरवाड़ा, प्रदीप कुमार, नरेंद्र दहिया व राकेश कुमार आदि ने बताया कि यहां आए दिन कोई न कोई दुपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहा है। इतना ही नहीं यहां बने गड्ढों में कई बार भारी वाहन फंस जाते हैं और इससे जाम लग जाता है।
अभी ढाणी फौगाट आरओबी का कार्य पूरा नहीं हुआ है और इसके कारण सड़क का निर्माण रोका गया है। आरओबी का निर्माण कार्य लगभग डेढ़ माह में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद सड़क के बचे टुकड़े का निर्माण भी करवा दिया जाएगा। - अंकित कुमार, साइट इंजीनियर, एनएचएआई।