फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   100 grams of marijuana recovered from the house; on seeing the police team, the accused jumped from the roof and ran away

Charkhi Dadri News: मकान से 100 ग्राम गांजा बरामद, पुलिस टीम को देख आरोपी छत से कूदकर भागा

Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 22 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
100 grams of marijuana recovered from the house; on seeing the police team, the accused jumped from the roof and ran away
चरखी दादरी। सिटी थाना पुलिस टीम ने स्थानीय सैनीपुरा मोहल्ले में एक मकान से 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस टीम के पहुंचने पर संबंधित व्यक्ति भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

दादरी सिटी थाना पुलिस में तैनात एसआई भीम सिंह मंगलवार को टीम के साथ काठमंडी के समीप गश्त कर रहे थे। उसी दौरान टीम को सूचना मिली कि सैनीपुरा मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति गांजा बेचने का काम करता है। साथ ही सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति वर्तमान में अपने मकान में गांजा बेच रहा है।
विज्ञापन

जिस पर पुलिस टीम सूचना के अनुसार बताए गए स्थान पर पहुंची। इस दौरान वार्ड के पार्षद विरेंद्र जोगी को भी साथ लिया गया। जब पुलिस टीम उक्त व्यक्ति के मकान के गेट पर पहुंची तो एक व्यक्ति मकान की छत कूदकर भागता दिखाई दिया। जो सैनीपुरा का रहने वाला सोमपाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने मकान में नशीला पदार्थ होने के शक में राजपत्रित अधिकारी एथलेटिक्स कोच बिजेंद्र सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली। टीम को मकान में चारपाई के ऊपर से एक पॉलीथिन से 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
जिस पर दादरी सिटी थाना पुलिस ने सोमपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed