फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 people including two girls and a child found corona infected

Charkhi Dadri News: दो युवतियों और एक बच्चे समेत 10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
10 people including two girls and a child found corona infected
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देता व्यक्ति।
चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को इस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें दो युवतियां और एक बच्चा भी शामिल है। नए मामले मिलने के बाद जिले में कोरोना सक्रिय केस की संख्या 33 हो गई है। वहीं, शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी किसी मरीज ने कोरोना को मात नहीं दी और इसकी पुष्टि कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने की है।
विज्ञापन

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि शुक्रवार को विभाग ने 196 सैंपल लिए जबकि 1462 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। उन्होंने बताया कि 136 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और दस की पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि नए केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8208 पहुंच गई है। इनमें से 148 संक्रमितों की मौत हुई है जबकि 8027 ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी ने बताया कि वीरवार को दादरी शहर में तीन, बौंदकलां क्षेत्र में चार, झोझूकलां क्षेत्र में दो और बाढड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शहर के रेलवे रोड और बौंदकलां क्षेत्र निवासी दो युवतियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed