फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 new buses joined the depot's fleet, will operate on long routes

Charkhi Dadri News: डिपो के बेडे में शामिल हुईं 10 नई बसें, लंबे रूटों पर होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
10 new buses joined the depot's fleet, will operate on long routes
डिपो को मिली नई बसों के साथ टीएम दीपक कुमार व डब्ल्यूएम संजीत कुमार। - फोटो : CharkhiDadri
चरखी दादरी। पिछले करीब एक साल से बसों की किल्लत से परेशानियों का सामना कर रहे यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है। दादरी डिपो के बेडे़ में अब 10 नई बसें शामिल हुई हैं। इन बसों का संचालन लंबे रूटों पर ही किया जाएगा। हालांकि नई बसें मिलने के बावजूद बसों की कमी बरकरार है। वहीं, रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अभी डिपो के लिए 20 और नई बसें आनी हैं और इसके बाद बसों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी और यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दरअसल, करीब छह माह पहले चरखी दादरी रोडवेज डिपो को सरकार ने 30 बसें अलॉट की थीं। इन बसों का लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और अब जाकर यह इंतजार खत्म होता नजर आ रहा है। ट्रैफिक मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि 30 में से 10 बसें अब तक डिपो को मिल चुकी हैं जबकि 20 और आनी बाकी हैं। उन्होंने बताया कि जो बसें बेड़े में शामिल हुई हैं, उनको पासिंग होते ही सड़कों पर उतार दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नई बसें लंबे रूटों पर चलाई जाएंगी और उन रूटों पर पहले से चल रही बसों को लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बसों की कमी के चलते कई रूटों पर सेवाएं प्रभावित हैं। इस साल करीब 54 बसें कंडम हुई हैं, जबकि अब तक बेडे़ में ये दस बसें ही शामिल हो पाई हैं। टीएम दीपक कुमार ने बताया कि पिछले साल डिपो से 163 बसें संचालित थी। इनमें से 54 बसें एनजीटी की शर्तें पूरी न करने व कंडम होने के कारण नहीं चलाई जा रही हैं। इसके कारण दादरी डिपो में बसों की कमी बनी है। बस संख्या कम रहने के चलते मजबूरीवश कई रूटों से बसों के फेरे घटाने पड़े। कुछ रूटों पर बसों की सेवा बंद भी करनी पड़ी, जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन अब नई बसें मिलने के बाद जरूरत के अनुसार लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। नई बसों में चालक और परिचालक के सोने के लिए अपर बर्थ की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बसों की ये हैं खासियतें
टीएम दीपक कुमार ने बताया कि पुरानी बसों के मुकाबले नई बसों में कुछ बदलाव किया गया है। नई बसों में पुरानी बसों के मुकाबले ज्यादा सीटें दी गई हैं। पहले बसों के अंदर 52 सीटें होती थीं, लेकिन नई बसों में सीटों की संख्या बढ़ाकर 59 कर दी गई हैं। इसके अलावा नई बसें यूरो सिक्स स्टेज की हैं, जिसके चलते प्रदूषण कम होगा और लंबे समय तक बस बेडे़ का हिस्सा बनी रहेंगी।
हर दिन करीब 40 हजार यात्री करते है दादरी बेड़े की बसों से यात्रा
दादरी डिपो से प्रतिदिन करीब चालीस हजार यात्री विभिन्न रूटों पर सफर करते हैं। फिलहाल डिपो में 114 बसें शामिल हैं। प्रत्येक बस एक दिन में करीब 250 यात्रियों को लेकर जाती है। आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

अब तक हमें 10 नई बसें मिल चुकी हैं जबकि 20 और मिलनी बाकी हैं। लंबे रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाएगा और जो बसें इन रूटों पर चल रही हैं, उन्हें लोकल रूटों पर अडजेस्ट किया जाएगा।
दीपक कुमार, यातायात मैनेजर, दादरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed