{"_id":"64481ae4b76c99b28e0a40d9","slug":"10-more-cases-of-corona-were-found-11-infected-became-healthy-charkhidadri-news-c-21-1-115998-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कोरोना के 10 केस और मिले, 11 संक्रमित हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कोरोना के 10 केस और मिले, 11 संक्रमित हुए स्वस्थ
Tue, 25 Apr 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 25 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल देती महिला।
चरखी दादरी। लगातार दूसरे दिन जिले में 10 कोरोना केस मिले हैं। वहीं मंगलवार को 11 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब 41 सक्रिय केस हैं जबकि 121 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। कोरोना नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि नए संक्रमितों में आठ महिलाएं शामिल हैं।
डॉ. भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को विभाग के पास 320 सैंपलों की रिपोर्ट पहुंची। 310 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव और 10 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। उन्होंने बताया कि नए 10 केस मिलने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8193 पहुंच गई है। दूसरी ओर 11 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं और इसके बाद कोरोना को मात देने वालों की संख्या 8004 पहुंच गई है।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि पिछले 17 दिनों में 110 केस मिल चुके हैं। इनमें से 68 स्वस्थ हुए हैं जबकि एक की मौत हुई है। फिलहाल जिले में 41 केस सक्रिय हैं सभी मरीज घर पर आइसोलेट हैं। डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार को विभाग ने कोरोना जांच के लिए 121 सैंपल लिए और इनकी रिपोर्ट बुधवार दोपहर तक आने की संभावना है।
विज्ञापन
25 दिन से टीकाकरण कार्य बंद
गत 31 मार्च के बाद से ही जिले में कोरोना वैक्सीनेशन कार्य बंद है। इसका कारण वैक्सीन का स्टॉक खत्म होना है। वहीं, वैक्सीनेशन नोडल अधिकारी डॉ. आशीष मान का कहता है कि वैक्सीन की खेप पहुंचते ही जिले में टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। वर्जन: मंगलवार को जिले में कोरोना के 10 केस मिले हैं जबकि 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस समय 41 केस सक्रिय हैं और 121 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित हैं।
डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी