{"_id":"67ddb1a3d2cdfd80c40903c6","slug":"10-lakh-rupees-withdrawn-from-the-deceaseds-account-husband-filed-a-case-against-two-brothers-in-law-and-father-in-law-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133771-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मृतका के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, पति ने दो सालों और ससुर पर दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मृतका के खाते से निकाले 10 लाख रुपये, पति ने दो सालों और ससुर पर दर्ज कराया केस
Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। झज्जर जिले के गांव छारा निवासी नवीन ने अपने ससुराल पक्ष पर उसकी मृतक पत्नी के खाते से 10 लाख रुपये निकलवाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने दादरी एसपी कार्यालय में इस संबंध में शिकायत दी है। पुलिस ने उसके दोनों सालों मनजीत व अनदीप समेत ससुर बिजेंद्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नवीन ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है। दिसंबर 2023 को उसने लोन लेकर 10 लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कराए थे। इससे पहले भी उसने रुपये अपनी पत्नी के खाते में डाले थे। इसके बाद उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। उसके एटीएम व दस्तावेज मायके पक्ष के लोग ले गए थे। बाद में मायके वालों ने खाते से 10 लाख रुपये निकलवा लिए और रुपये निकालने का आरोप नवीन पर मढ़ दिया।
नवीन ने बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने झज्जर में उसके खिलाफ धारा 306, 498-ए, 34 आईपीसी के तहत दर्ज करवाया था। अब तक मामला झज्जर कोर्ट में विचाराधीन है। अब ससुराल पक्ष के लोग रुपये निकलवाने का आरोप लगाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उसने मामले की जांच कर पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।