फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   10 centers set up in the district for millet purchase

बाजरा खरीद के लिए जिला में बनाए 10 केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
10 centers set up in the district for millet purchase
चरखी दादरी। सरकार के निर्देश के अनुसार जिले की मंडियों में जल्द ही बाजरा की सरकारी खरीद का कार्य शुरू होगा। खरीद के लिए सरकार ने जिले में दस केंद्र निर्धारित कर दी हैं। जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी केके गोयल ने बताया कि जिले में बाजरा की खरीद दादरी, बाढड़ा, झोझू कलां, कादमा, जावा, रानीला, दगड़ौली व अटेला खुर्द में हैफेड एंजेंसी करेगी। बेरला व इमलोटा में हरियाणा वेयर हाउस की ओर से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजरा के लिए सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 2350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। इन मंडियों में खरीद का काम जल्दी ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाजार रेट अधिक होने के कारण कपास की पहले से ही मंडियों में प्राइवेट खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से दादरी के अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने सरकारी खरीद से संबंधित विभाग खाद्य एवं पूर्ति, हैफेड, वेयर हाउस, राजस्व व मार्केट कमेटी आदि को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मंडी में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी खरीद केंद्रों पर पेयजल, बिजली आपूर्ति और शौचालय आदि की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। मंडियों में किसानों के विश्राम के लिए पर्याप्त स्थान होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि खरीद करने वाली एजेंसियां अपनी तैयारी कर लें और बारदाने की कमी नहीं रहनी चाहिए। मंडियों में फसल के उठान की भी व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed