{"_id":"66dba1ba2874087eb209e075","slug":"1-nomination-today-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-122932-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दूसरे दिन जिला में हुआ एक नामांकन, अब 5 दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दूसरे दिन जिला में हुआ एक नामांकन, अब 5 दिन शेष
Sat, 07 Sep 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
दादरी हलके से निर्दलीय उम्मीदवार ने भरा फॉर्म, सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किए जा सकते हैं नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के दादरी विधानसभा क्षेत्र से एक नामांकन फार्म भरा गया है। चंपापुरी निवासी हेमंत पुत्र धर्मबीर ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर फार्म भरा है। वहीं, नामांकन 12 सितंबर तक ही किए जा सकते हैं। ऐसे में चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के पास ये प्रक्रिया पूरी करने के लिए 5 दिन का समय बचा है। नामांकन करने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है।
बता दें कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन फार्म भरने वाले हेमंत 31 वर्ष के हैं। उनके पास कुल 28,491 रुपये की संपत्ति है। इनमें से 10 हजार रुपये नकद और 18,491 रुपये बैंक में जमा है। इन पर कुल 1 लाख 90 हजार रुपये की देनदारी भी है। जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल ने बताया कि किसी भी उम्मीदवार के शपथपत्र को आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बाढड़ा के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुरेश कुमार व दादरी के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार 5 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार नामांकन का दूसरा दिन था। अभी तक बाढड़ा में कोई भी नामांकन नहीं आया है।
विज्ञापन
- प्रत्याशी के साथ चार लोग ही कर सकते हैं प्रवेश
एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नामांकन के समय नामांकन कमरे में प्रत्याशी के साथ केवल 4 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं। वहीं, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है।
फोटो 17
एसडीएम नवीन कुमार को नामांकन फार्म भरकर देते प्रत्याशी हेमंत। स्रोत : जनसंपर्क विभाग