फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 more arrested in cm flying scott matter

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बन रुपये ऐंठने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 22 Sep 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
1 more arrested in cm flying scott matter
सांवड़ गांव स्थित मेडिकल स्टोर संचालक से ऐंठे गए थे 27 हजार रुपये, पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी है महम का रहने वाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बनकर गांव सांवड़ स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक से रुपये ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान महम निवासी कृष्णगोपाल उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से भिवानी जेल भेज दिया गया। वहीं, दो दिन पहले ही पुलिस ने वारदात में शामिल उसकी महिला साथी को काबू किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 16 अगस्त को गांव सांवड़ निवासी सतीश ने बौंदकलां पुलिस थाने में शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि वह 24 साल से गांव में मेडिकल हॉल चला रहा है। 16 अगस्त को सायं 4:10 बजे दो गाड़ियों में सवार 6 लोग उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। उनमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। उन 6 लोगों ने खुद को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बताया।
विज्ञापन

आते ही उन्होंने लाइसेंस दिखाने के लिए कहा और फार्मासिस्ट के बारे में पूछताछ की। बाद में एक व्यक्ति ने सैंपल लेने के लिए कहा। तभी एक अन्य व्यक्ति ने गत्ता पेटी में दुकान से कई दवाएं डाल लीं और इनका रिकॉर्ड भी लिखकर नहीं दिया। उसी दौरान एक व्यक्ति सतीश को पास की दुकान में ले गया और पैसे देकर मामला सुलझाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उसने 18 हजार रुपये आरोपी को दे दिए। लेकिन आरोपी नहीं माना और गल्ले से 9 हजार रुपये व एक दस हजार की गड्डी उठा ली। सतीश के निवेदन करने पर आरोपियों ने गड्डी वापस कर दी। बाकी 27 हजार रुपये व दवाएं लेकर दादरी की ओर चले गए। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब इस मामले में कृष्णगोपाल के रूप में एक और गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed