फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1 arrested in cyber fraud

Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से ठगी मामले में एक काबू

Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 16 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
1 arrested in cyber fraud
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव तिवाला निवासी एक युवक से ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 11 लाख रुपये ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ विराट यूपी के जिला प्रतापगढ़ के खाकापुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को साइबर पुलिस थाने में एक शिकायत मिली थी। इसमें पीड़ित अनिल कुमार ने बताया कि वह संगम मेट्रिमोनियल साइट पर ट्रेडिंग करता है। इस पर एक युवती की आईडी थी। उनकी 18 अप्रैल 2025 को व्हाट्सएप पर बातचीत हुई। इस दौरान युवती ने स्वयं का नाम अनुष्का और पता दिल्ली बताया।
विज्ञापन

युवती ने अनिल से कहा कि वह सिंगापुर में शेयर मार्केट में काम करती है। ट्रेडिंग एनालिसिस का भी काम करती है। अगर उसके कहे अनुसार ट्रेडिंग करोगे तो मोटा मुनाफा होगा और रुपये भी नहीं डूबेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने मोटे रुपये कमाने के सपने दिखाकर 28 अप्रैल को 25 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करवा ली। इसके बाद अनिल के खाते का क्यूआर कोड लेकर अपने लैपटॉप में एक्सेस कर लिया और स्वयं ही खाते से रुपये निकालकर ट्रेडिंग करने लगी।

इसके बाद 30 हजार, 1 लाख, 1 लाख, 40 हजार, 40 हजार, 20 हजार, 37 हजार, 80 हजार, 80 हजार, 16 हजार, 65 हजार, 25 हजार, 80 हजार, 10 हजार, 70 हजार, 20 हजार, 90 हजार और अंतिम ट्रांजेक्शन 3 जून को 90 हजार रुपये हुई। बाद में प्रॉफिट 16,22,117 रुपये दिखाने लगा। जब निकालने लगा तो 20 हजार रुपये डालने के लिए कहा गया। बाद में अनिल को ठगी होने का पता चला। पुलिस रिमांड पर लेकर अभिषेक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed