फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1.05 lakh robbery from the employee of the finance company on the strength of the pistol

पिस्टल के बल पर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे 1.05 लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
1.05 lakh robbery from the employee of the finance company on the strength of the pistol
चरखी दादरी। कपूरी मोड़ के समीप एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से पिस्टल के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक लाख पांच हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी रामनगर की तरफ फरार हो गए। पीड़ित कर्मचारी की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रोहतक के घड़ावठी गांव निवासी रोनित ने बताया कि वह फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी में बतौर आरओ कार्यरत है। बुधवार को वह रुपये एकत्रित करके बहुझोलरी, खोरड़ा व गोठड़ा गया था। वहां से कैश लेकर वह दादरी ऑफिस आ रहा था। शाम करीब सात बजे जब वह कपूरी मोड़ के समीप पहुंचा तो दो बाइकों आए तीन बदमाशों ने उसे रुकवा लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी और मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। उसने बताया कि दो बदमाश डिस्कवर बाइक पर और एक स्प्लेंडर पर आया था। वे जाते समय उसकी जेब से मोबाइल भी ले गए। मामले की सूचना मिलते ही चिड़िया चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और धारा 379-बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed