फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   change in online distance table

एमडीयू ने डिस्टेंस ऑनलाइन प्रवेश सारिणी में किया संशोधन

Mon, 20 Jan 2014 11:31 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Mon, 20 Jan 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
change in online distance table
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के दूरस्थ शिक्षा निदेशालय ने पूर्व पंजीकृत ऑनलाइन प्रवेश सारिणी में संशोधन किया गया है। दूरस्थ शिक्षा निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल ने बताया कि स्नातक व स्नातकोत्तर के आईटी, मैनेजमेंट कोर्सोें (एमटीएम, एमएचएम, बीटीएम, बीएचएम, बीएससी एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया) में दाखिला चल रहा है। अब इनमें दाखिला तीन फरवरी तक बिना विलंब शुल्क के लिया जा सकता है। इस तिथि के बाद 20 फरवरी तक 2000 रुपये का विलंब शुल्क लगेगा। यह ऑनलाइन फार्म अध्ययन केंद्रों के जरिए भरे जाएंगे। इन फार्मों की एफटीआर निदेशक प्रो. गिल ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत केवल पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी ही प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


गुड़गांव से विमुख हो रहे हैं उद्योग: यादव
गुड़गांव। हजकां जिलाध्यक्ष बेगराज यादव ने कांग्रेस सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज देश के उद्योगपति गुड़गांव जिले में उद्योग लगाने की बजाए अन्य राज्यों की ओर रुख कर रहे हैं। सरकार है उन्हें सुरक्षा-सुविधा देने के नाम पर गुमराह कर रही है। क्षेत्र के युवा बेरोजगारी के शिकार हो रहे हैं। सोमवार को हजकां जिलाध्यक्ष मानेसर स्थित जेएसएस इंटर प्राइजेज कार्यालय का उद्घाटन के दौरान कही।
विज्ञापन


हड़ताल के मद्देनजर बिजली निगमों को निर्देश
गुड़गांव। कर्मचारियों के एक वर्ग की ओर से प्रस्तावित हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं हो इसके लिए प्रदेश के चारों बिजली निगमों को निर्देश जारी किए गए हैं। बिजली निगमों के प्रवक्ता ने बताया कि हड़ताल की अवधि के दौरान यदि निगम का कोई नियमित कर्मचारी तोड़फोड़ या बाधा पहुंचाने जैसी गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनकी सेवाएं भी समाप्त की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समसपुर गांव में प्रतिभा खोज कार्यक्रम
गुड़गांव (ब्यूरो)। सीडी इंटरनेशनल स्कूल की ओर से प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन गांव समसपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चाें को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। दौड़, मटका रेस और रंग पहचान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। स्कूल के चेयरमैन यशपाल यादव ने बताया कि रंग पहचानों प्रतियोगिता में कविता विजयी रही। पुरुषों की लंगड़ी दौड़ में जयपाल ने बाजी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed