{"_id":"690912017985a3cc33084230","slug":"yatras-will-be-taken-out-on-sacrifice-day-350-girls-will-perform-kirtan-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-861725-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: बलिदान दिवस पर यात्राएं निकाली जाएंगी, 350 कन्याएं करेंगी कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: बलिदान दिवस पर यात्राएं निकाली जाएंगी, 350 कन्याएं करेंगी कीर्तन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को चंडीगढ़ में एक सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें सभी राजनीतिक दलों ने एकजुट होकर संकल्प लिया। फैसला लिया गया कि प्रदेशभर में चार प्रमुख यात्राएं निकाली जाएंगी और मुख्य कार्यक्रम में 350 कन्याएं गुरु कीर्तन करेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, अनिल विज, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व आप के सुशील गुप्ता सहित विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
पहली यात्रा 8 नवंबर को सिरसा के रोड़ी से आरंभ होगी। सभी दलों ने यह सुझाव दिया कि जहां-जहां गुरु साहिबान के चरण पड़े, वहां से ये यात्राएं गुजरें, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुरु साहिब के संदेश पहुंच सकें। ब्यूरो
विज्ञापन
पहली यात्रा 8 नवंबर को सिरसा के रोड़ी से आरंभ होगी। सभी दलों ने यह सुझाव दिया कि जहां-जहां गुरु साहिबान के चरण पड़े, वहां से ये यात्राएं गुजरें, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुरु साहिब के संदेश पहुंच सकें। ब्यूरो
विज्ञापन