फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Wrestlers of the state won 4 gold and 3 silver medals, Khelo India, Sports News

खेलो इंडिया: प्रदेश के पहलवानों ने जीते 4 स्वर्ण और 3 रजत पदक

विज्ञापन
Wrestlers of the state won 4 gold and 3 silver medals, Khelo India, Sports News
स्वर्ण पदक विजेता हर्ष को बधाई देते कोच संजय लाठर और वीएन प्रमोद। - फोटो : स्वर्ण पदक विजेता हर्ष को बधाई देते कोच संजय लाठर और वीएन प्रमोद।
तीन दिन में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा हरियाणा, आज दूसरे स्थान पर आने का अवसर
विज्ञापन

चंडीगढ़। बिहार में आयोजित खेलो इंडिया में मंगलवार को हरियाणा के पहलवानों ने चार स्वर्ण और तीन रजत के साथ 7 पदकों पर कब्जा जमाया। अब 15 स्वर्ण, 11 रजत और 25 कांस्य पदक के साथ हरियाणा पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर 38 स्वर्ण सहित 102 पदक के साथ महाराष्ट्र और 19 स्वर्ण सहित 41 पदक के साथ राजस्थान दूसरे स्थान पर काबिज है। हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष व हरियाणा कुश्ती संघ के महासचिव राकेश सांगवान ने बताया कि हरियाणा तीन दिन में आठवें से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। प्रदेश के पास बुधवार को दूसरे नंबर पर आने का मौका होगा।

हरियाणा कुश्ती टीम के कोच संजय लाठर ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा। हमारे खिलाड़ियों ने विपक्षी पहलवानों को चित करने में कम से कम समय लिया। पूरी उम्मीद है कि हमारी कुश्ती टीम और अधिक पदक जीतकर अपने प्रदर्शन को और भी शानदार बनाएगी।
विज्ञापन



इनका स्वर्ण और रजत पर दांव
फ्री स्टाइल में 51 किग्रा भार में हर्ष, 92 किग्रा में अर्जुन और ग्रीको रोमन में 65 किग्रा में रोविंद ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के पहलवान हर्ष, अर्जुन, सचिन कुमार, सूरज ने महाराष्ट्र के पहलवानों को पटखनी दी। रोविंद ने हरियाणा के ही अनुज को चित किया। 49 किग्रा में महिला पहलवान नैना ने दिल्ली की अदिति को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 80 किग्रा फ्री स्टाइल में सचिन, 61 किग्रा में टीना पूनिया और 65 किग्रा ग्रीको रोमन में अनुज ने रजत पदक जीता है। टीना पूनिया ने यूपी की शिल्पा को हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पर हरियाणा का दंगल

खेलों इंडिया में बुधवार को हरियाणा के पहलवान पांच स्वर्ण और तीन कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे। इनमें महिला वर्ग के 46 किग्रा में प्रदेश की अन्नू का महाराष्ट्र की रुतुजा और 69 किग्रा में मनीषा का राजस्थान की पलक यादव के मुकाबला है। ग्रीको रोमन के 51 किग्रा में राहुल का कर्नाटक के एडी बिलागी, 71 किग्रा में विनिता का महाराष्ट्र के संजय और 55 किग्रा फ्रीस्टाइल में साहिल का मुकाबला दिल्ली के पहलवान चिराग से होगा। 65 किग्रा फ्रीस्टाइल में हरियाणा के रोहित और सुमित की टक्कर बुधवार को जीतने वाले अलग-अलग दोनों पहलवानों से होगी। 80 किग्रा फ्रीस्टाइल में सिद्धांत गुलिया की पंजाब के पहलवान तरणवीर के साथ टक्कर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed