{"_id":"6a354c30554c5ef9c007185c","slug":"world-yoga-asana-champions-shared-their-experiences-of-struggle-and-success-with-the-assembly-speaker-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1049758-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विश्व योगासन चैंपियनों ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए संघर्ष व सफलता के अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विश्व योगासन चैंपियनों ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए संघर्ष व सफलता के अनुभव
विज्ञापन
फोटो समाचार
प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में प्रदेश के 11 खिलाड़ियों ने 14 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में पदक जीतकर देश और हरियाणा का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, पारिवारिक परिस्थितियों, योग से मिले अनुभवों, खेल उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों पर खुलकर चर्चा की।
विधानसभा अध्यक्ष कल्याण ने कहा कि योगासन में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है और युवाओं में इसके प्रति बढ़ती रुचि देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने बेटियों को खेलों में आगे बढ़ाने वाले अभिभावकों और हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य के प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने प्रेरणादायक अनुभव साझा किए।
सृष्टि दहिया ने बताया कि कमजोर स्वास्थ्य के बावजूद योग ने उन्हें विश्व स्तर तक पहुंचाया। अर्जुन ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच दो स्वर्ण पदक जीतने की कहानी साझा की। देवांशी ने योग के माध्यम से अस्थमा पर विजय पाने का अनुभव बताया। मनीषा, मधु वर्मा, देवी, सुमित, अभिषेक, नितिन कुमार और संदीप ने भी योग से जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। 4 से 8 जून तक अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में 78 देशों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। हरियाणा के 11 खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया।