फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Words written with motherly love will touch every mother's heart: Rekha Gupta, Sahitya Khabar, Haryana news

ममत्व से रचे गए शब्द हर मां के दिल को छू लेंगे : रेखा गुप्ता

विज्ञापन
-दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया डॉ. जीना चहल की पुस्तक ही कॉल्स मी मामा का विमोचन
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ममता और वात्सल्य को शब्दों में पिरोना आसान नहीं होता, लेकिन जब एक मां ठान लेती है तो ही कॉल्स मी मामा जैसी पुस्तक की रचना होती है। इसलिए ममत्व से रचे गए शब्द हर मां के दिल को छू लेते हैं। रेखा गुप्ता ने ये सब बातें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ की पुत्र वधू डॉ. जीना चहल धनखड़ की पुस्तक ही कॉल्स मी मामा का विमोचन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लेखिका डॉ. जीना ने अपने अनुभवों को शब्दों में पिरोकर और हर मां को अपनी शानदार स्मृतियों में जाने का अवसर दिया है। मैं खुद इस इस पुस्तक को पढ़ते-पढ़ते अपनी मां की और अपनी पुरानी स्मृतियों में पहुंच गई। समारोह में लेखक चंद्रगुप्त कैलाश की पुस्तक कर्म विज्ञान का विमोचन भी किया गया।

दिल्ली सचिवालय में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि एक ममता और वात्सल्य का वर्णन एक मां से बेहतर कोई नहीं कर सकता। सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि उनके भतीजे तेजस की मां और उनकी भाभी डॉ. जीना ने ममत्व और वात्सल्य पर पुस्तक लिखकर हर मां को गौरवान्वित किया है। लेखिका डॉ. जीना चहल ने उनकी पुस्तक विमोचन समारोह में पहुंचे सभी अतिथि गण का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed