फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vocal for local is the path to a developed India by 2047: CM

विकसित भारत 2047 का मार्ग वोकल फॉर लोकल : सीएम

विज्ञापन
Vocal for local is the path to a developed India by 2047: CM
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने का रास्ता वोकल फॉर लोकल से होकर ही गुजरेगा। यह लक्ष्य तभी हासिल होगा जब देश में बनी वस्तुओं का अधिकतम उपयोग होगा और लोकल उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के दाैरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पहुंचकर ट्रेन में मौजूद यात्रियों से संपर्क करके आत्मनिर्भर भारत के पत्रक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आवश्यक है कि आमजन भी स्वदेशी अपनाएं। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed