फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vivek Joshi appointed Haryana chief secretary Joshi replaces incumbent Chief Secretary TVSN Prasad

Haryana: विवेक जोशी होंगे हरियाणा के मुख्य सचिव, टीवीएसएन प्रसाद की लेंगे जगह; एक नवंबर को संभालेंगे कार्यभार!

Thu, 31 Oct 2024 08:09 PM IST
शाहरुख खान पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Oct 2024 08:09 PM IST
सार

1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विवेक जोशी को गुरुवार को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, जोशी को भारत सरकार से प्रत्यावर्तन के तहत, राज्य कैडर में शामिल होने पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Vivek Joshi appointed Haryana chief secretary Joshi replaces incumbent Chief Secretary TVSN Prasad
आईएस विवेक जोशी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के नए मुख्य सचिव विवेक जोशी होंगे। 31 अक्तूबर यानि आज मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सेवानिवृत्त हो गए हैं। नए मुख्य सचिव विवेक जोशी एक नवंबर को कार्यभार संभाल सकते हैं। 
विज्ञापन


1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी विवेक जोशी को गुरुवार को हरियाणा का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, जोशी को भारत सरकार से प्रत्यावर्तन के तहत, राज्य कैडर में शामिल होने पर हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


जोशी वर्तमान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की जगह लेंगे, जो 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं, जो गुरुवार को पद से सेवानिवृत्त हुए। जोशी डीओपीटी सचिव थे, उन्हें हाल ही में उनके कैडर राज्य हरियाणा वापस भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें इस साल अगस्त में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया था। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने "हरियाणा सरकार के अनुरोध पर" जोशी के उनके मूल कैडर में प्रत्यावर्तन को मंजूरी दे दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed