{"_id":"6807fb49eb528375f8070881","slug":"vinesh-phogat-gets-rs-4-crore-cash-and-a-plot-under-sports-policy-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-689707-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत चार करोड़ कैश व प्लॉट की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: विनेश फोगाट को खेल नीति के तहत चार करोड़ कैश व प्लॉट की मंजूरी
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने किए फाइल पर हस्ताक्षर, सरकार ने विशेष केस के तहत तीन विकल्प दिए थे
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पेरिस ओलंपिक में पदक से चूकने वालीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को चार करोड़ रुपये कैश और प्लॉट मिलने की मंजूरी मिल गई। खेल विभाग की तरह आने वाली विनेश की फाइल पर हस्ताक्षर करके मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुहर लगा दी। सरकार की तरफ से विशेष केस के तहत विनेश को चार करोड़ रुपये कैश, एचएसवीपी में प्लॉट और प्रथम श्रेणी में सरकारी नौकरी के तीन विकल्प दिए थे। 9 अप्रैल को विनेश ने हरियाणा खेल विभाग में पत्र जमाकर चार करोड़ कैश और प्लॉट लेने की मंशा जताई थीं। मार्च में विनेश ने विधानसभा सत्र के दौरान मुद्दा उठाया था कि पेरिस ओलंपिक के आठ महीने बीतने के बावजूद उन्हें पुरस्कार राशि नहीं मिली है। इस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भरोसा दिलाया था कि वह इस पर जल्द ही विचार करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बताया था कि मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा की बेटी विनेश फोगाट को प्रदेश की खेल नीति के तहत स्पेशल केस मानकर उन्हें लाभ देने के लिए उन्हें तीन विकल्प देने का निर्णय लिया है। ओलंपिक में पदक से चूकने के बाद विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल का सम्मान देने की बात सरकार द्वारा की गई थी।