फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Vikas Barala removed from list of Law officers of Haryana he is accused in Varnika Kundu molestation case

हरियाणा सरकार का यू-टर्न: विकास बराला की एएजी पद पर नियुक्ति रद्द, पूर्व आईएस की बेटी से छेड़छाड़ का आरोपी

Mon, 28 Jul 2025 06:53 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 28 Jul 2025 06:53 PM IST
सार

हरियाणा सरकार की ओर से 18 जुलाई को 95 से ज्यादा विधि अधिकारियों की सूची जारी की गई थी, जिनमें विकास बराला का भी नाम शामिल था। इस पर सरकार ने अपने फैसले पर यूटर्न लेते हुए विकास बराला की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। 

विज्ञापन
Vikas Barala removed from list of Law officers of Haryana he is accused in Varnika Kundu molestation case
विकास बराला - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा सरकार ने सहायक महाधिवक्ता (एएजी) के पद पर नियुक्ति विकास बराला की नियुक्ति निरस्त कर दी है। अब वे एएजी के पद पर ज्वाइन नहीं कर सकेंगे। विकास बराला के खिलाफ पूर्व आईएएस की बेटी का पीछा करने व अपहरण की कोशिश का मामला चंडीगढ़ अदालत में विचाराधीन है। विकास बराला राज्यसभा सदस्य व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार की ओर से 18 जुलाई को 95 से ज्यादा विधि अधिकारियों की सूची जारी की गई थी, जिनमें विकास बराला का भी नाम शामिल था। उन्हें दिल्ली स्थित एडवोकेट जनरल के दिल्ली कार्यालय में सहायक महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


उनकी नियुक्ति का नाम सामने आने के बाद यह मामला फिर से सुर्खियों में छा गया। इस दौरान रिटायर्ड आईएएस ने इस पर आपत्ति जताते हुए सीएम को पत्र लिखकर विकास बराला की नियुक्ति को रद्द करने का अनुरोध किया था। पूर्व आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू ने भी सोशल मीडिया पर नियुक्ति के पीछे के नैतिक मानकों पर सवाल उठाया था। हालांकि विकास बराला ने एजी आफिस में अपना पद ग्रहण नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed