फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Use of 17 government vehicles of PHE and PWD departments banned

Chandigarh-Haryana News: पीएचई और पीडब्ल्यूडी विभाग की 17 सरकारी गाड़ियों के उपयोग पर रोक

विज्ञापन
- ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण व सरकारी संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के लिए मंत्री रणबीर गंगवा का बड़ा फैसला
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रशासनिक कदम उठाते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 17 सरकारी गाड़ियों को वापस लेने के आदेश जारी किए हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 9 और पीडब्ल्यूडी की 8 गाड़ियों का उपयोग तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।


यह निर्णय मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा विभागीय वाहनों की समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। इसके अतिरिक्त मंत्री ने अपने काफिले से पायलट गाड़ी भी हटा दी है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गैर जरूरी यात्राओं से बचें, वर्चुअल बैठकों को प्राथमिकता दें और वाहन साझा उपयोग प्रणाली अपनाएं। साथ ही ईंधन खर्च और वाहन लॉगबुक की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। सरकार का उद्देश्य संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाना, खर्च कम करना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed