{"_id":"6a6a0924e0ac3849080ecf7f","slug":"ug-admissions-deadline-for-fee-payment-based-on-the-first-merit-list-extended-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1083161-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी दाखिले : पहली मेरिट सूची की फीस जमा करने की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी दाखिले : पहली मेरिट सूची की फीस जमा करने की तारीख बढ़ी
विज्ञापन
- अब 4 अगस्त तक जमा होगी फीस, कॉलेजों और विद्यार्थियों की मांग पर उच्च शिक्षा विभाग ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के सरकारी, अनुदान प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों में स्नातक (यूजी) प्रथम वर्ष के सत्र 2026-27 के दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची के तहत फीस जमा करने की तिथि उच्च शिक्षा विभाग ने बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जमा कर सकेंगे। पहले इसकी तिथि 28 जुलाई तय थी।
उच्च शिक्षा विभाग ने मंगलवार को जारी आदेश में कहा कि विभिन्न कॉलेजों और विद्यार्थियों की ओर से फीस जमा करने की समय सीमा बढ़ाने के अनुरोध मिले थे। इन्हें देखते हुए विभाग ने पहली काउंसलिंग के तहत फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई से बढ़ाकर 4 अगस्त कर दी है।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दूसरी अस्थायी मेरिट सूची 5 अगस्त व अंतिम सूची 6 अगस्त को जारी होगी। दूसरी काउंसलिंग के लिए फीस 7 से 11 अगस्त तक जमा कराई जा सकेगी। इसके बाद बची सीटों के लिए 12 अगस्त से फिजिकल काउंसलिंग शुरू होगी। विभाग ने यह भी तय किया है कि 13 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल दोबारा खोला जाएगा ताकि विद्यार्थी नए पंजीकरण और आवेदन में संशोधन कर सकें। इसके बाद 14 से 27 अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।