फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Twofold jump in new cases of Corona

Chandigarh-Haryana News: कोरोना के नए मामलों में दो गुना उछाल, 19 नए केस

विज्ञापन
हरियाणा में अब तक 71 केस, कोई मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को कोरोना के नए मामलों में दो गुना उछाल देखा गया। पिछले दो दिन से सात-सात केस सामने आ रहे थे। सोमवार को कोरोना के 19 नए मामले आए। राज्य में अब तक 71 केस सामने आ चुके हैं। सुखद बात यह है कि कोरोना अब तक हरियाणा में जानलेवा साबित नहीं हुआ है। कुल मामलों में 45 सक्रिय केस हैं। कोई भी मरीज अस्पताल में दाखिल नहीं है। सबका घर में ही इलाज चल रहा है।

उधर, लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा भी बढ़ा दिया है। सोमवार को 279 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। वहीं, दो मरीज कोरोनामुक्त भी हुए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए केसों में गुरुग्राम में पांच, फरीदाबाद में चार, करनाल में पांच, अंबाला में दो, सोनीपत, झज्जर और हिसार में एक-एक केस शामिल है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 ज्यादा घातक नहीं है, लेकिन तेजी से फैलता है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। एहतियात बरतने की आवश्यकता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोगों को अपना ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed