फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Tried to sexual harasment innocent by Relative When he resisted his body was cut in 40 places with blade hisar

हैवान बना मौसा: घर में बंद कर मासूम के साथ दरिंदगी की कोशिश, विरोध करने पर शरीर को ब्लेड से 40 जगह काट डाला

Mon, 17 Mar 2025 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हिसार
अमर उजाला नेटवर्क, हिसार Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 17 Mar 2025 09:53 AM IST
सार

हरियाणा के हिसार में दस साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बच्ची के शरीर को ब्लेड से 40 जगह से काट डाला। बच्ची को गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Tried to sexual harasment innocent by Relative When he resisted his body was cut in 40 places with blade hisar
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के हांसी में रविवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दस वर्षीय बच्ची को मैगी खिलाने के बहाने घर बुलाकर उसके मौसा ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर बच्ची के शरीर को करीब 40 जगह ब्लेड से काट डाला। 
विज्ञापन


पिता ने पड़ोसियों की छत से आरोपी के घर में घुसकर बेटी को बचाया। गंभीर हालत में बच्ची को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं, पुलिस पीड़ित पिता के बयान दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाम करीब पांच बजे आरोपी बच्ची को अपने घर ले गया। उस समय वह घर पर अकेला था। वह बच्ची को पकड़कर अपने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने बच्ची को ब्लेड से जगह-जगह से काट दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बच्ची का छोटा भाई वहां पहुंचा और बहन की चीख सुनकर पिता को सूचना दी। यह देखकर आरोपी ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ ही देर में पिता मौके पर पहुंचा और पड़ोसियों के घर की छत के रास्ते अंदर घुसा। 

लहूलुहान बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। इस दौरान आरोपी मौके से भाग गया। घायल बच्ची को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉ. संजय वर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया। वहां से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पत्नी बच्चों को लेकर मायके जा चुकी
पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी परिवार सहित करीब दो महीने पहले ही क्षेत्र में रहने आया था। उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता था। सप्ताह भर पहले पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब पड़ोसियों ने उसे समझाया था। फिलहाल वह दोनों बच्चों को लेकर मायके गई हुई है।
 

दर्द में भी परीक्षा की चिंता
चिकित्सकों के अनुसार, बच्ची के चेहरे, कान, गले, हाथ और पांव पर काफी घाव हैं। कई हिस्सों से मांस पूरी कटा हुआ है। हमला तेजधार हथियार से किए गया है। उपचार के दौरान बच्ची कहती रही की सोमवार को उसकी परीक्षा है, वह इस हालत में परीक्षा नहीं दे पाएगी।

 

बच्ची के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।- सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना

यह भी पढ़ें: थाने में थर्ड डिग्री: नेशनल यूथ अवार्डी के कपड़े उतारे, जमीन पर लिटाकर बर्बरता से पीटा; वीडियो में दिखी बेरहमी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed