फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Training allowance for Patwaris in Haryana increased arrears effective from January 2025

हरियाणा में पटवारियों का प्रशिक्षण भत्ता बढ़ा: 10 की जगह अब मिलेंगे 19 हजार, एक जनवरी 2025 से एरियर भी मिलेगा

Sat, 17 Oct 2026 12:30 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 17 Oct 2026 12:30 PM IST
सार

जिन नवचयनित पटवारियों ने एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था, उन्हें प्रशिक्षण में ज्वाइनिंग की तारीख से 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
Training allowance for Patwaris in Haryana increased arrears effective from January 2025
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

हरियाणा में पटवारी बनने के लिए प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को बड़ी राहत मिली है। प्रशिक्षण के दौरान अब उन्हें 10 हजार रुपये मासिक मानदेय के बजाय 19,900 रुपये शुरुआती वेतन मिलेगा। खास बात यह है कि इस बढ़ोतरी का लाभ एक जनवरी 2025 से दिया जाएगा। यानी पात्र पटवारियों को बढ़े हुए वेतन के हिसाब से पिछला बकाया एरियर भी मिलेगा।
विज्ञापन


सरकार ने हरियाणा राजस्व पटवारी सेवा नियम, 2011 में संशोधन कर यह व्यवस्था की है। संशोधित नियम एक सितंबर 2026 को अधिसूचित किए गए थे। इसके बाद निदेशक भू-अभिलेख ने 16 अक्तूबर को संबंधित विभागों और सभी उपायुक्तों को पात्र पटवारियों को वेतन देने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


ज्वाइनिंग के हिसाब से तय होगा लाभ
निर्देशों के मुताबिक, जिन नवचयनित पटवारियों ने एक जनवरी 2025 के बाद पटवार प्रशिक्षण स्कूल में दाखिला लिया था, उन्हें प्रशिक्षण में ज्वाइनिंग की तारीख से 19,900 रुपये शुरुआती वेतन दिया जाएगा। वहीं, अन्य सभी नवचयनित पटवारियों की ज्वाइनिंग तिथि एक जनवरी 2025 मानी जाएगी। इस आधार पर उन्हें भी वेतन का बकाया एरियर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन को पात्र पटवारियों की सूची का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की सूची से मिलान करने को कहा गया है। इससे सुनिश्चित होगा कि वेतन और एरियर का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे। इस फैसले से प्रशिक्षण अवधि में आर्थिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed