फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Till March 31, large industries will get cheaper electricity at night by Rs 3 per unit., Haryana News

Chandigarh-Haryana News: 31 मार्च तक बड़े उद्योगों को रात में तीन रुपये प्रति यूनिट सस्ती मिलेगी बिजली

विज्ञापन
- रात के समय बिजली का उपयोग बढ़ाने के लिए लागू की योजना, स्मार्ट मीटर लगवाना जरूरी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में उद्योगों के हाईटेंशन (एचटी) कनेक्शन पर रात के समय चलने वाले उद्योगों को नाइट टाइम टैरिफ का लाभ मिलेगा। इसके तहत अधिक मात्रा में बिजली उपयोग करने वाले उद्योगों को प्रति यूनिट 3 रुपये की छूट 31 मार्च 2026 तक मिलेगी। इस योजना का लाभ रात 10 बजे से सुबह 5.30 बजे तक चलने वाले उद्योगों को मिलेगा। इसका उद्देश्य बड़े उपभोक्ताओं को रात में अधिक बिजली उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड, दोनों निगमों ने यह आदेश जारी कर दिया है।

जारी पत्र के अनुसार वर्तमान में 66 केवी लाइन के उद्योगों को 6.75 प्रति यूनिट चार्ज लगता है। नाइट टाइम टैरिफ लागू होने के बाद उन्हें प्रति यूनिट 3.75 रुपये चार्ज लगेगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य है। अगर विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर नहीं लगाया गया है, तो उपभोक्ता निर्धारित मानकों के अनुसार खुद स्मार्ट मीटर लगवा सकते हैं। किसी उपभोक्ता का मीटर योजना के अनुरूप नहीं पाए जाने पर उसे लाभ नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


योजना का लाभ लेने के इच्छुक उपभोक्ता संबंधित कार्यालय में आवेदन करेंगे। आवेदन मिलने के बाद तीन दिन के अंदर स्वीकृति की सूचना दी जाएगी। ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं के बिल समयानुसार निर्धारित दरों पर ही तैयार किए जाएं ताकि उपभोक्ताओं को रात्रिकालीन रियायत का पूरा लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



------योजना की समयसीमा बढ़ाए सरकार
यह योजना चार माह नवंबर से लेकर मार्च तक के लिए कई साल पहले लागू की गई थी। सरकार को इसकी समयावधि बढ़ानी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को फायदा हो सके। इतने कम समय में बड़े उद्योगों के कार्यशैली में परिवर्तन करना संभव नहीं होता। इसमें मैनपॉवर सबसे अहम है। इस योजना से काफी कम इंडस्ट्री को लाभ होगा।

राज चावला, सचिव, हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed