{"_id":"685da3cd5599cbe17704769d","slug":"three-day-mango-fair-from-july-4-cm-will-inaugurate-it-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-747533-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: चार जुलाई से तीन दिवसीय मैंगो मेला, सीएम करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: चार जुलाई से तीन दिवसीय मैंगो मेला, सीएम करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन
देशभर के आम उत्पादक सैंकड़ों किस्म के आमों की लगाएंगे प्रदर्शनी
चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि पिंजौर के प्रसिद्ध मुगलकालीन यादवेन्द्र गार्डन में पर्यटन विभाग व बागवानी विभाग की ओर से चार जुलाई से छह जुलाई तक 32वें मैंगो मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। देशभर के आम उत्पादकों की ओर से सैकड़ों व विविधता से भरपूर किस्मों का प्रदर्शन मैंगो मेले में किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को मैंगो मेले के शानदार आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
मंत्री शर्मा ने कैंप कार्यालय में हरियाणा पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. शालीन व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों का जायजा लिया। हरियाणा पर्यटन विकास निगम व बागवानी विभाग वर्ष 1992 से यादवेन्द्र गार्डन, पिंजौर में मैंगो मेले का आयोजन कर रहा है। इसमें देशभर से आम उत्पादक किसान सैकड़ों किस्म के आम लेकर आएंगे और उनकी प्रदर्शनी भी लगाएंगे।