फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   This time the cities that are in the super clean league will be rewarded

Chandigarh-Haryana News: इस बार सुपर स्वच्छ लीग में आए शहर होंगे पुरस्कृत

विज्ञापन
- नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार वितरण समारोह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 का पुरस्कार वितरण समारोह 17 जुलाई को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में सुपर स्वच्छ लीग (एसएसएल) में आए शहरों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार स्वच्छता के क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन करने वाले शहरों को दिए जाएंगे।

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक रूपा मिश्रा ने सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर पत्र भेजा है। सुपर स्वच्छ लीग की बात करें तो इस लीग में वही शहर शामिल होंगे जो पिछले तीन वर्षों में कम से कम एक बार शीर्ष तीन में रहे हों और साथ ही इन्हें चालू वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण मूल्यांकन में अपनी जनसंख्या श्रेणी के शीर्ष 20 प्रतिशत में बने रहना होगा। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र का कहना है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का भी संकल्प है कि हरियाणा न केवल गंदगी मुक्त प्रदेश बने, बल्कि स्वच्छ राज्यों में भी शीर्ष स्थान पर रहे।
विज्ञापन



सफाई मित्रों को भी समारोह में शामिल होने का मिलेगा माैका
स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रपति पुरस्कारों के लिए चयनित शहरों के केवल 3 प्रतिनिधियों को ही मंच पर जाने की अनुमति होगी। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य, संघ राज्य क्षेत्र के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री करेंगे। इनके अलावा निकाय के महापौर या अध्यक्ष और नगर आयुक्त या कार्यकारी अधिकारी मंच पर जा सकेंगे। दूसरी श्रेणी के पुरस्कार के लिए भी यही नियम होगा। कार्यक्रम में अव्वल आने वाले शहरों के अधिकतम 10-10 प्रतिनिधियों का प्रतिनिधिमंडल शामिल हो सकेगा। प्रतिनिधियों में स्वच्छ भारत मिशन के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्र, स्वच्छता निरीक्षक, पर्यवेक्षक, नगर अभियंता, पीएमयू (कार्यक्रम प्रबंधन इकाई) के सदस्य शामिल हो सकेंगे। पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए जिन शहरों को आमंत्रण भेजे गए हैं, उन्हें 14 जुलाई तक कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को पूरा ब्योरा भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed