{"_id":"696b708935ebcc976101af3c","slug":"third-installment-of-deendayal-ladli-lakshmi-yojana-released-in-haryana-cm-nayab-saini-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी, सीएम बोले-अब तक कुल 441 करोड़ रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त जारी, सीएम बोले-अब तक कुल 441 करोड़ रुपये दिए
Sat, 17 Jan 2026 04:50 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 17 Jan 2026 04:50 PM IST
सार
सीएम ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 से 1100 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बचत खाते में जमा की जाएगी। बकाया हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा संचालित आरडी या एफडी खाते में जमा की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की तीसरी किस्त आज जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस योजना के तहत आज 8 लाख 63 हजार 918 लाभार्थी बहनों के खातों में 181 करोड़ रुपये की राशि डाली गई। आज की राशि को मिलाकर तीन किस्तों में अब तक कुल 441 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं।
सीएम ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरवरी 2026 से 1100 रुपये की राशि सीधे लाभार्थी के बचत खाते में जमा की जाएगी। बकाया हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा संचालित आरडी या एफडी खाते में जमा की जाएगी। पराली ना जलाने वाले 5 लाख 54 हजार 405 किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत 461 करोड़ 75 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। किसानों को 9 हजार 885 फसल अवशेष प्रबंधन और मशीनों के लिए 85 करोड़ 10 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है।
सैनी ने कहा कि आज ही गैस सिलेंडर रिफिल करवाने वाली 6 लाख 8 हजार 842 बहनों के बैंक खातों में 18 करोड़ 56 लाख रुपये की राशि भी सब्सिडी के रूप में डाली गई। यह राशि हर घर हर गृहणी योजना के तहत जारी की गई है।