{"_id":"683e0546a361bea84507f63f","slug":"there-is-hope-of-starting-a-new-superfast-train-between-rohtak-hisar-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-726850-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: रोहतक-हिसार के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद जगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: रोहतक-हिसार के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने की उम्मीद जगी
विज्ञापन
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा की मांग पर रेल मंत्रालय ने दिए जांच-पड़ताल के निर्देश
चंडीगढ़। रोहतक-हिसार के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय ने विस्तृत जांच-पड़ताल के निर्देश दिए हैं। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर रोहतक-हिसार के बीच नई सुपरफास्ट रेलगाड़ी चलाने की मांग की थी। हुड्डा ने जल्द ही इस ट्रेन सेवा के शुरू होने की उम्मीद जताई है।
26 मार्च 2025 को दीपेन्द्र हुड्डा ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा था कि रोहतक और हिसार के बीच एक सुपरफास्ट ट्रेन सेवा की तत्काल आवश्यकता है। इस रेल सेवा से क्षेत्र के आर्थिक, शैक्षिक और वाणिज्यिक विकास में मदद मिलेगी। इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, व्यापारी, कर्मचारी व अन्य यात्री सफर करते हैं। इस रूट पर समिति रेल सेवाएं होने से यात्रियों को काफी असुविधा होती है। इस मार्ग पर सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने से न केवल रेल कनेक्टिविटी में सुधार होगा, बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा।