फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The youth should have books and employment in their hands, not drugs: Archana Gupta

युवाओं के हाथ में नशा नहीं, किताबें और रोजगार हों : अर्चना गुप्ता

विज्ञापन
अल्पसंख्यक मोर्चा के नए प्रदेशाध्यक्ष ने संभाला पदभार, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत उसकी विविधता में एकता और सामाजिक समरसता है। धर्म, पूजा और जीवनशैली अलग होने के बावजूद सभी देशवासियों की भावना एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं में धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता बल्कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। डॉ. गुप्ता वीरवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के साथ-साथ पूरे समाज के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हाथ में नशा नहीं बल्कि किताबें और रोजगार होना चाहिए। कार्यकर्ताओं को भी युवाओं को नशे से दूर रखने और शिक्षा, रोजगार व राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के लिए काम करना चाहिए।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सिख गुरुओं और साहिबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और धर्म की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। डॉ. गुप्ता ने नए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई समेत सभी अल्पसंख्यक समुदायों को संगठन से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed