फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The target is to plant paddy in 1397 thousand hectares in the state.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश में 1397 हजार हेक्टेयर धान रोपाई का लक्ष्य

विज्ञापन
इस बार करीब 440 हजार हेक्टेयर धान का लक्ष्य हुआ कम
विज्ञापन

हरियाणा में आठ फसलों की रोपाई-बुवाई का लक्ष्य तय किया
चंडीगढ़। प्रदेश में खरीफ 2025 की रोपाई-बुवाई का लक्ष्य तय कर लिया गया है। इस बार 1397 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की रोपाई होगी। धान के अलावा ज्वार, बाजरा, मक्का, खरीफ के समय में दालों की फसलों की बुवाई का भी लक्ष्य तय किया है। वहीं, पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 440 हजार हेक्टेयर धान का लक्ष्य कम हुआ है।
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि धान की रोपाई का कार्य जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। मक्का, बाजरा, ज्वार और दालों की बुवाई जून के आखिरी सप्ताह से जुलाई के पहले सप्ताह तक होगी। वहीं, कपास फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है, जोकि 12 जून तक होगी। वहीं, पिछले सालों की तुलना में 2025 तक धान की रोपाई का लक्ष्य कम हुआ है, इसके पीछे प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन राशि को माना जा रहा है।
विज्ञापन




धान की फसल छोड़ने वालों को सरकार दे रही प्रोत्साहन राशि
धान की फसल का उत्पादन करने में अधिक पानी की आवश्यकता होती है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के समय में एक किलो ग्राम चावल तैयार करने में 2500 से 3000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है, जो भी किसान धान की फसल के बजाय दूसरी फसल का उत्पादन करते हैं तो सरकार उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में सात हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। प्रोत्साहन राशि पाने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर ब्योरा देना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खरीफ की फसल के लक्ष्य के अनुसार सभी जिलों में काम होगा। संबंधित अधिकारी अपने स्तर से भी कार्य को देखेंगे।
श्याम सिंह राणा, हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed