{"_id":"685da6501217673f1a0c4352","slug":"the-states-rowing-players-hoisted-the-flag-in-the-national-competition-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-746810-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्य के नौकायन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्य के नौकायन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम
विज्ञापन
अजय और आयु ने जीते रजत पदक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य के युवा नाविकों ने राष्ट्रीय जूनियर मल्टी क्लासिक चैंपियनशिप-2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता रॉयल मैसूर सेलिंग क्लब द्वारा मैसूर में 20 से 25 जून तक आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में अजय कुमार व आयु कुमार ने रजत पदक जीता, जबकि साक्षी चौंकर का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा।
इस सफलता में टीम के कोच लोकेश यादव का भी अहम योगदान रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण, मानसिक तैयारी और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। इससे वे प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। हरियाणा याचिंग एसोसिएशन ने खिलाड़ियों, उनके कोच और सभी सहयोगियों को बधाई दी।