{"_id":"68d45be1775bb64c7802bb36","slug":"the-portal-for-ug-admissions-was-opened-for-the-sixth-time-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-827805-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: यूजी में प्रवेश के लिए छठवीं बार पोर्टल खोला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: यूजी में प्रवेश के लिए छठवीं बार पोर्टल खोला गया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजी (स्नातक) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छठवीं बार ऑनलाइन पोर्टल खोला है। यह पोर्टल राज्य के विभिन्न सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिले के लिए खुला है। पिछले पांच चरणों में लगभग 1.5 लाख छात्रों ने अपनी पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश लिया है।
अब खोले गए पोर्टल के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया जारी रहेगी। विभाग ने बताया कि इस बार प्रवेश ऑनलाइन मेरिट-आधारित प्रक्रिया के तहत होगा। छात्रों को अपने परिणाम और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करेंगे उसके बाद कॉलेजों द्वारा उनका दाखिला किया जाएगा। इस प्रक्रिया में लगभग 10-15 दिन का समय लगेगा जिसके भीतर दाखिले की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।
इस बार यूजी पाठ्यक्रमों में कुल 97 सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिले होंगे। इनमें विज्ञान, कला, वाणिज्य और इंजीनियरिंग फाउंडेशन पाठ्यक्रम शामिल हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करें और दस्तावेज सत्यापित कराएं ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न आए। पोर्टल खोलने के साथ ही हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन सहायता व्यवस्था भी चालू कर दी गई है। छात्र पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी योग्यता अनुसार कॉलेज व कोर्स का चयन कर सकते हैं।