{"_id":"68d3e2451720c43e400d4300","slug":"the-notification-regarding-the-cms-announcement-for-newly-appointed-patwaris-should-be-issued-within-seven-days-the-association-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-827330-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त पटवारियों के लिए सीएम की घोषणा का नोटिफिकेशन सात दिन में जारी हो: एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त पटवारियों के लिए सीएम की घोषणा का नोटिफिकेशन सात दिन में जारी हो: एसोसिएशन
विज्ञापन
पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन का एलान किया
चंडीगढ़। दी रेवेन्यू पटवार व कानूनगो एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मांग की है कि नवनियुक्त पटवारियों से संबंधित की गई घोषणा का नोटिफिकेशन तुरंत जारी किया जाए। एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी दी कि सात दिन में घोषणा का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया तो मजबूरन उन्हें धरना-प्रदर्शन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
एसोसिएशन के प्रधान जयबीर चहल और महासचिव सन्नी दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सात जनवरी 2025 को एलान किया था कि नवनियुक्त पटवारियों की प्रशिक्षण अवधि को सेवा अवधि माना जाएगा प्रशिक्षण अवधि को डेढ़ साल से कम करके एक साल करने और प्रशिक्षण के पहले ही दिन से पूरा वेतन मिलने की घोषणा की थी। लेकिन नौ माह बीतने के बावजूद आज तक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ और न ही पटवारियों को पूरा वेतन मिल रहा है।
एसोसिएशन का कहना है कि ट्रेनिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है और नवनियुक्त पटवारियों से बार-बार फील्ड कार्य करवाया जा रहा है। इनमें से 50 से 60 फीसदी युवा अन्य विभागों की नौकरी छोड़कर आए हैं और अब नोटिफिकेशन न होने से वे आर्थिक और पारिवारिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।