{"_id":"6894a5a12e87d64beb04e986","slug":"the-government-will-set-up-a-global-artificial-intelligence-center-in-the-state-haryana-news-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-784446-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: राज्य में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर बनाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: राज्य में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर बनाएगी सरकार
विज्ञापन
इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी से मिले
सीएम बोले-इस्राइल के साथ मिलकर कई क्षेत्राें में काम करेेगा हरियाणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। इस्राइल के साथ मिलकर राज्य सरकार हरियाणा में ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर (एआई) स्थापित करने की तैयारी कर रही है। इससे युवाओं को आधुनिक एआई कौशल में प्रशिक्षण मिलेगा और राज्य में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। सीएम नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में इस्राइल के राजदूत रूवेन अजार ने मुलाकात कर आपसी सहयोग के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की।
बैठक में राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा इंटीग्रेटेड एविएशन हब हिसार, ओवरसीज प्लेसमेंट पर चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि अनुसंधान, स्वास्थ्य, कृषि प्रौद्योगिकी, उन्नत सिंचाई प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमता, वेस्ट वाटर सहित अन्य क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक से हरियाणा और इस्राइल मिलकर काम करेंगे। इस दौरान सीएम सैनी ने रूवेन अजार को गीता की एक प्रति भेंट की। सीएम ने कहा कि राज्य में वेस्ट वाटर को सिंचाई में प्रयोग करने व पानी को कृषि योग्य एवं पीने योग्य बनाने के लिए इस्राइल के साथ नई तकनीक पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विदेशों में रोजगार के अवसर तलाशने, दूसरे देशों से रिश्तों को और मजबूत करने के लिए बना विदेश सहयोग विभाग लगातार काम कर रहा है। अभी ओवरसीज प्लेसमेंट के माध्यम से 180 से अधिक युवा इजराइल में नौकरी कर रहे है। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए इजराइल से पांच हजार नर्सों को नौकरी देने की मांग देशभर में आई हैं।