फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The government formed an inquiry committee to investigate the lapse in Shah's security.

Chandigarh-Haryana News: शाह की सुरक्षा में चूक की जांच को सरकार ने बनाई जांच कमेटी

विज्ञापन
सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस भल्ला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित
विज्ञापन


मार्च में हिसार दौरे पर आए थे शाह, गलत दिशा में मोड़ दिया था काफिला

चंडीगढ़। मार्च में हिसार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में हुई चूक को हरियाणा सरकार ने गंभीरता से लिया है। सरकार ने जांच के लिए सेवानिवृत्त जस्टिस एचएस भल्ला के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की है। कमेटी में अतिरिक्त मुख्य सचिव विजेंद्र कुमार व एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार कुमार को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार को रिपोर्ट देने के साथ जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
31 मार्च को अमित शाह हिसार के अग्रोहा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उनके दौरे के दौरान डीएसपी और इंस्पेक्टर पर सुरक्षा में चूक का आरोप लगा था। गृह मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात डीएसपी और इंस्पेक्टर अपनी तैनाती वाली जगह पर नहीं थे। इसके अलावा शाह की सुरक्षा में और भी लापरवाही हुई थी। बताया जा रहा है कि जब शाह का काफिला अनावरण स्थल से हेलिपैड की ओर जा रहा था, तो काफिला गलत दिशा में मोड़ दिया गया। इस वजह से शाह के काफिले को ओपी जिंदल ऑडिटोरियम के प्रवेश द्वार के सामने से वापस मुड़ना पड़ा। जबकि पहले से तय रूट में यह तय नहीं था।
विज्ञापन

इसके अलावा सूची में नाम नहीं होने के बावजूद कुछ नेता मंच तक पहुंच गए। एक नेता तो मंच से उतर गए. मगर दो वहीं पर बैठे रहे। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री जब मंच के पीछे ग्रीन रूम में पहुंचे तो वहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात अधिकारी मौजूद नहीं था। अब कमेटी पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed