फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The country's first civic conference will begin today, Haryana news

Chandigarh-Haryana News: देश का पहला निकाय सम्मेलन आज से

विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वीरवार को करेंगे राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
विज्ञापन

सीएम सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी रहेंगे मौजूद


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। देश के पहले स्थानीय निकाय के संवैधानिक लोकतंत्र व राष्ट्र निर्माण में मजबूत भूमिका विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ गुरुग्राम के मानेसर में तीन जुलाई से होने जा रहा है। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। हरियाणवीं सांस्कृतिक विरासत के साथ ही समृद्ध संस्कृति से हरियाणा देश के प्रतिनिधियों की मेजबानी करते हुए स्वागत के लिए तैयार है। सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल व लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण निरंतर सम्मेलन की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। सम्मेलन में देशभर से नगर निगमों के मेयर, आयुक्त एवं अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। सत्र के पहले दिन भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, लखनऊ, पुणे, सूरत और विशाखापट्टनम की ओर से अपनाई गई सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समापन सत्र में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed