फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   The appearance of police stations will be changed at low cost, DGP will review it.

Chandigarh-Haryana News: कम खर्च में बदलेगा थानों का रूप-रंग, डीजीपी करेंगे समीक्षा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने थानों के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल शुरू की है। डीजीपी ओपी सिंह ने सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन का दौरा कर वहां सुधार कार्यों की प्रगति देखी व अधिकारियों को निर्देश दिए कि कम से कम खर्च में अधिक से अधिक सुधार किए जाएं।

डीजीपी अगले पंद्रह दिनों में पुलिस स्टेशन का दोबारा दौरा करके सुधार कार्यों की वास्तविक प्रगति का मूल्यांकन करेंगे। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस पायलट परियोजना का उद्देश्य सीमित संसाधनों में पुलिस स्टेशनों के ढांचे और सुविधाओं में सुधार करना है।
विज्ञापन


इससे न केवल पुलिस कर्मचारियों के कार्य वातावरण में सुधार होगा बल्कि आने वाले नागरिकों को भी अधिक सहज और सम्मानजनक माहौल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आगंतुकों के लिए एक सुसज्जित प्रतीक्षा और संवाद कक्ष तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने नागरिकों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि हरियाणा पुलिस जनविश्वास, त्वरित कार्रवाई व निष्पक्ष न्याय की भावना से कार्य करेगी। नागरिक सुरक्षा व ईमानदारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed