{"_id":"690a054c671b080cc9014e73","slug":"the-105-day-process-will-begin-soon-after-the-policy-on-teacher-transfers-is-issued-within-10-days-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-862244-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: शिक्षक तबादले को लेकर 10 दिन में पॉलिसी जारी कर 105 दिन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: शिक्षक तबादले को लेकर 10 दिन में पॉलिसी जारी कर 105 दिन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी
विज्ञापन
संघ का आरोप- तबादले पर संघ के सुझावों को अनसुना कर अधिकारियों ने दिए औपचारिक जवाब
आठ नवंबर को पानीपत में राज्यव्यापी प्रदर्शन का एलान किया
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मंगलवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (एचवीएएस) के पदाधिकारियों के साथ बैठक बेनतीजा रही है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों के तबादलों को लेकर 10 दिन में पॉलिसी जारी कर 105 दिन की ट्रांसफर प्रक्रिया जल्द शुरू करेंगे जबकि संघ ने आरोप लगाया कि उनके सुझावों को अनसुना कर अधिकारियों ने फिर वही औपचारिक जवाब दिए हैं।
संघ के प्रधान प्रभु सिंह के मुताबिक उनकी सभी मांगों पर विभाग का टरकाऊ रवैया रहा है। ऐसे में अब 8 नवंबर को पानीपत में राज्यव्यापी आंदोलन करेंगे। इस बैठक में एसीएस विनीत गर्ग, माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार और मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल के साथ संघ प्रधान प्रभु सिंह, पदाधिकारी रामपाल शर्मा, संजीव सिंगला, गुरमीत सिंह सहित अन्य शामिल रहे।
बैठक में संघ के पदाधिकारियों को विभाग की तरफ से सुबह 11:30 बजे आमंत्रित किया गया था। संघ के प्रधान ने कहा कि उनके अधिकांश मुद्दों पर असहमति बनी और जिन पर आश्वासन मिला है उन पर लिखित आदेश तक भरोसा नहीं किया जा सकता है। एसीएस विनीत गर्ग के मुताबिक संघ की ज्यादातर मांगों पर सहमति बन गई अन्य पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
इन मांगों पर रही असहमति
- शहरों की बढ़ती आबादी के बावजूद नए विद्यालय नहीं खोले जा रहे हैं 40 वर्षों में सिर्फ नाम बदले गए हैं।
- बच्चों को किताबें देने के सरकारी दावे खोखले हैं छठी कक्षा के आधे छात्रों के पास अभी तक किताबें नहीं पहुंची हैं।
- अधिकारी का कहना है कि बच्चों की नहीं शिक्षक की बात करें जिसे संघ ने नकार दिया।
- चिराग योजना और ऑनलाइन डायरी बंद करने से विभाग ने मना कर दिया।
- एचकेआरएन शिक्षकों के बिलों पर जीएसटी हटाने और मेडिकल अदायगी में अभिभावक आय की शर्त खत्म करने को लेकर।
- पदोन्नति प्रक्रियाओं के मामले और एलटीसी (2020-23) का बजट देने।
इन पर सहमति (मौखिक)
- जेबीटी और सीएंडवी की अंतर जिला ट्रांसफर।
- कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक का नियमितीकरण।
- गेस्ट टीचर की वेतन सीमा हटाने और पत्र लागू करवाने पर।
- गणित विषय में लगभग 90 पदोन्नतियां जल्द करने।
- मुख्याध्यापक (एचटी) की पदोन्नति के लिए सभी जिलों को पत्र भेजने का फैसला।
- हाई स्कूल मुख्याध्यापक पर वर्तमान नियमों के अनुसार पदोन्नति, शेष को कोर्ट में जाने की स्वतंत्रता दी गई।
- मेवात मॉडल स्कूल बनने से पूर्व राज्य कैडर के शिक्षकों को रेस्ट ऑफ हरियाणा के पदों पर ट्रांसफर में छूट।
- विभाग 1456 मेवात कैडर जेबीटी भर्ती पर अगली सुनवाई में अपना पक्ष रखेगा।
- आरोही स्कूल जो सोसाइटी स्कीम से हैं उन्हें केवी मॉडल पर लाने का प्रस्ताव।
- डीईईओ (मौलिक) की आठ जिलों की पदोन्नति सूची जल्द जारी करने पर।