फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Teachers undergoing training during summer vacation will get compensatory leave.

Chandigarh-Haryana News: ग्रीष्मावकाश में प्रशिक्षण लेने वाले शिक्षकों को मिलेगा प्रतिपूरक अवकाश

विज्ञापन
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश के दौरान प्रशिक्षण में शामिल हुए प्राथमिक शिक्षकों को राहत दी है। निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों के लिए मई-जून 2025 में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह प्रशिक्षण 27 मई से 30 जून 2025 के बीच ग्रीष्मावकाश में कराया गया, ताकि शैक्षणिक सत्र के दौरान पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन शिक्षकों ने एक जून से 30 जून के बीच पूरे 5 दिन का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया है उन्हें तीन दिनों का प्रतिपूरक अवकाश दिया जाएगा। यह अवकाश शिक्षक 31 जनवरी 2026 तक उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


आदेश में यह भी स्पष्ट किया कि नियमित पढ़ाई और स्कूल गतिविधियों पर असर न पड़े, इसके लिए प्रतिपूरक अवकाश अलग-अलग महीनों में लिया जाएगा। इसमें एक दिन का अवकाश नवंबर 2025 में, एक दिन दिसंबर 2025 में और एक दिन जनवरी 2026 में लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed