{"_id":"6a620924354e109a600dca4c","slug":"teacher-transfer-process-begins-on-august-1-final-merit-list-by-the-30th-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1077873-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: एक अगस्त से शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 30 तक अंतिम मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: एक अगस्त से शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू, 30 तक अंतिम मेरिट सूची
विज्ञापन
- शिक्षा विभाग ने डेटा सत्यापन और आपत्तियों का पूरा कार्यक्रम किया जारी, एमआईएस पोर्टल पर जानकारी अपडेट करना अनिवार्य
चंडीगढ़। सरकार ने वर्ष 2026 की ऑनलाइन शिक्षक तबादला प्रक्रिया के लिए डेटा सत्यापन और प्रमाणीकरण का अस्थायी कार्यक्रम जारी कर दिया है। शिक्षक एक से सात अगस्त तक एमआईएस पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट व सत्यापित करेंगे। मेरिट अंक और कार्यकाल (टेन्योर) की गणना के लिए 31 जुलाई 2026 को कटऑफ तिथि निर्धारित की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को निर्देश जारी किए हैं।
विभाग के कार्यक्रम के अनुसार आठ और नाै अगस्त को सभी शिक्षकों के स्कोर और टेन्योर का प्रकाशन होगा। इसके बाद 10 से 14 अगस्त तक शिक्षक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। जिला स्तरीय समिति 15 से 21 अगस्त तक इन आपत्तियों का निपटारा करेगी और 22 अगस्त को जिला समिति के निर्णय जारी किए जाएंगे।
यदि किसी शिक्षक को जिला समिति के निर्णय पर आपत्ति होगी तो वह 23 से 25 अगस्त तक राज्य स्तरीय समिति के समक्ष अपील कर सकेगा। राज्य स्तरीय समिति 26 से 28 अगस्त तक इन मामलों का निर्णय करेगी। इसके बाद 29 और 30 अगस्त को स्कोर और टेन्योर की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके आधार पर आगे ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों, मुख्याध्यापकों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय में एमआईएस पोर्टल पर अपना पूरा डेटा सही ढंग से अपडेट और सत्यापित करें। यदि बाद में किसी प्रकार की गलत जानकारी या विसंगति पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक, मुख्याध्यापक या प्रधानाचार्य के विरुद्ध शिक्षक तबादला नीति-2026 और सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।