{"_id":"6806a5751f0e2df6e704fd23","slug":"target-to-declare-70-villages-drug-free-dgp-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-689085-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"70% गांवों को नशा मुक्त घोषित करने का लक्ष्य : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70% गांवों को नशा मुक्त घोषित करने का लक्ष्य : डीजीपी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने प्रदेश में नशे से युवाओं को दूर रखने के लिए अधिक से अधिक उन्हें खेलों से जोड़ने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। कपूर की अध्यक्षता में सोमवार को पंचकूला स्थित मुख्यालय में एक उच्च राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक की गई।
इस दाैरान डीजीपी ने कहा कि इस साल प्रदेश के 70 फीसदी गावों को नशा मुक्त घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। नशे के नेटवर्क को तोड़ने के लिए हर स्तर पर सभी को मिलकर काम करना होगा। वहीं, हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख ओपी सिंह ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चल रही खेल गतिविधियों को तेज करने के साथ इस साल हर जिले में कम से कम 10 हजार युवाओं को खेल से जोड़ा जाएगा।
कपूर ने अवैध इमिग्रेशन संचालकों पर सख्ती के साथ ठगी के पैसे वापस कराने और वार्षिक कार्यों की निगरानी व परफाॅर्मेंस इंडीकेटर बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क हादसे रोकने के लिए सड़कों पर बने अवैध कट को बंद कराने व ड्रिंक एंड ड्राइव व ओवर स्पीड वाहन चालकों पर सख्ती बरती जाएगी। वाहन चोरी का पैटर्न समझकर वारदात रोकने व रिकवरी बढ़ाने के भी निर्देश है। ब्यूरो