फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Target set to strengthen cleanliness and garbage management in urban areas by November 25.

Chandigarh-Haryana News: 25 नवंबर तक शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, कूड़ा-करकट प्रबंधन की मजबूती का लक्ष्य रखा

विज्ञापन
सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता ड्राइव चलेगी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश में 25 नवंबर तक चलने वाले हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ बनाना, कूड़ा-करकट प्रबंधन को और मजबूत करने, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी, निजी कार्यालयों, पर्यटन व धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई की जाएगी। सड़कों, ड्रेनों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव, चौकों का सौंदर्यीकरण और सड़कों पर उपयुक्त साइनेज की व्यवस्था होगी। शत-प्रतिशत डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने के साथ-साथ सी एंड डी अपशिष्ट डंपिंग पॉइंट, खुले क्षेत्रों और खाली भूखंडों को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन



जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रीन व स्वच्छ हरियाणा के तहत कॉलोनियों, बाजारों, स्कूलों, पार्कों और सड़कों के किनारे पाैधरोपण अभियान चलेगा और पार्कों में कूड़ेदानों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजार और मंडियों में केंद्र होंगे
प्लास्टिक बैन को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बाजारों और मंडियों में विशेष केंद्र बनाए जाएंगे। ताकि लोगों को कपड़े के थैले और पौधे दिए जाएंगे। मॉल या बाजारों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं, बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला, नंदीशाला में स्थानांतरित किया जाएगा। सामुदायिक शौचालयों की सफाई के साथ नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहारों के अवसर पर नगर निकाय विशेष अभियान चलाकर जनभागीदारी के साथ सड़कों, बाजारों और पार्कों की साफ-सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed