फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Talks with the minister fail, firefighters extend strike by two more days

Chandigarh-Haryana News: मंत्री के साथ वार्ता विफल, दमकल कर्मियों ने दो दिन और बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
फोटो संख्या : 04
विज्ञापन

- रोहतक में कल होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में दमकल व निकाय कर्मी ले सकते हैं अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। प्रदेश के दमकल कर्मियों ने हड़ताल को दो दिन और बढ़ा दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री के साथ दमकल कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता विफल रही है। कर्मचारियों ने फरीदाबाद में हादसे में मारे गए दो दमकल कर्मियों को शहीद का दर्जा देने और पीड़ित परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद व सरकारी नाैकरी देने की मांग रखी। इन मांगों पर सहमति नहीं बनी। अब 11 अप्रैल को रोहतक में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन में दमकल व निकाय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय ले सकते हैं।

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री के मुताबिक प्रदेश के 102 दमकल केंद्रों पर करीब 1650 दमकल कर्मियों की वीरवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रही। दमकल कर्मी फरीदाबाद की एक कंपनी में आग बुझाने के दाैरान मारे गए दो दमकल कर्मियों को न्याय दिलाने के लिए हड़ताल पर उतरे हैं। शास्त्री ने बताया कि चंडीगढ़ में राजस्व मंत्री विपुल गोयल, दकमल विभाग निदेशालय के उच्चाधिकारियों व शहरी स्थानीय निकाय विभाग के साथ वार्ता हुई। राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद करती है मगर इस मदद को 30-30 लाख रुपये तक बढ़ा सकते हैं। सरकारी नाैकरी और मृतक कर्मियों को शहीद का दर्जा देने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे नाराज होकर दमकल कर्मियों ने 11 अप्रैल तक राज्यस्तरीय हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह भी चेतावनी दी है कि सरकार इन दो दिनों के अंदर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती तो 12 अप्रैल से प्रदेश के 50 हजार निकाय और दमकल कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed